CM बोले- मुंगेर में खुलेगा बिहार का पहला वानिकी कॉलेज, पर्यटन केंद्र बनेगा भीमबांध

बिहार सरकार बच्‍चों को शिक्षित करने के लिए संकल्पित है। शिक्षा व्यवस्था की अक्सर समीक्षा कर इसमें और बेहतरी की जा रही है। तकनीकी शिक्षा के अलावा बेहतर नौकरी प्राप्त करने के लिए भी सरकार अच्छी योजना के तहत शिक्षण संस्‍थान खोल रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में पाॅलिटेक्निक काॅलेज के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 40 लाख की लागत से बने पाॅलिटेक्निक काॅलेज का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंगेर में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। सूबे का एक मात्र वानिकी काॅलेज मुंगेर में बन रहा है। बेगूसराय में राज्य सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। जमुई में केंद्र सरकार की अनुशंसा पर मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलना संभव नहीं है। एम्स की मांग हो रही है। एम्स की स्थापना केंद्र सरकार करती है। केंद्र सरकार अगर एम्स खोले, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। किसी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं हो रही है। मुंगेर के एप्रोच पथ पर अगर सरकारी जमीन पर भी कोई बसा है, तो उसे भी मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा देकर गतिरोध समाप्त कर दिया जाएगा।

More videos

See All