PM मोदी और CM योगी के फोटो पर पोती कालिख, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर के गांव काटका में शरारती तत्वों ने योजना बोर्ड पर छपे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी। सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नया बोर्ड लगवा दिए। भाजपा नेताओं ने भी शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। गांव काटका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का बोर्ड लगा हुआ है। बोर्ड पर सौभाग्य योजना के बिजली के कनेक्शन देने की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुए हैं। मंगलवार रात शरारती तत्वों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी। वहीं बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने सीओ सोमेंद्र नेगी, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा को बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोर्ड को हटवाया और दूसरा नया बोर्ड लगवा दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान से नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे शरारती तत्वों पर नजर रखनी चाहिए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक ने शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

More videos

See All