ऑपरेशन लोटस: कर्नाटक में भाजपा को लगा झटका, विधायकों ने लिया यू-टर्न

कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि बुधवार को उसके मंसूबों पर पानी फिर गया क्योंकि कांग्रेस-जद(एस) के गठबंधन वाली सरकार से नाखुश विधायकों ने उसके ऑपरेशन लोटस को आखिरी क्षण में अपना समर्थन देने से मना कर दिया। राज्य में सरकार बनने के बाद यह भाजपा की दूसरी कोशिश थी जोकि विफल हो गई है। भाजपा की योजना थी कि वह कांगेस के 12-15 विधायकों का इस्तीफा करवा लेगी और खुद सत्ता पर काबिज हो जाएगी।
भाजपा ने अपने विधायकों को पिछले कुछ दिनों से गुड़गांव में एक होटल में ठहरा रखा था। वहीं कांग्रेस के चार विधायकों को मुंबई और दूसरे स्थानों पर रखा हुआ था। जब उसे अहसास हुआ कि पर्याप्त संख्या में कांग्रेस के विधायक इस्तीफा नहीं देंगे तो भाजपा के राज्य अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा कि ऑपरेशन लोटस को खत्म कर दिया गया है।

येदियुरप्पा ने पार्टी के विधायकों से कहा, 'पार्टी हाईकमान चाहता है कि कांग्रेस-जद(एस) के 16 विधायक इस्तीफा दें वह भी एकसाथ। शनिवार तक लगभग कांग्रेस के 12 विधायकों ने हमें इस बात का आश्वासन दिया था कि वह अपना दल बदल लेंगे लेकिन अब वह पीछे हट गए हैं। इसलिए हम इस ऑपरेशन को खत्म कर रहे हैं।' 

More videos

See All