बसपा विधायक ने कहा- अगर हाथ खोलने पड़े तो फिर मैं किसी की नहीं सुनती

जिले की पथरिया सीट से बसपा विधायक रमाबाई का जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को हड़काने का वीडियो सामने आया है। इसमें रमाबाई सिविल सर्जन को कह रही हैं कि अभी हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं, जिससे बाद में हाथ प खोलना पड़े। क्योंकि अगर हाथ खोलना पड़ा तो फिर मैं किसी की नहीं सुनती। 
असल में, विधायक रमाबाई मंगलवार को दमोह जिला अस्पताल पहुंची थीं। वह जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी से अस्पताल में गरीबों से ली जा रही है रिश्वत पर रोक लगाने को कह रही हैं। पहले वह हाथ जोड़कर समझाकर बात कर रही हैं, कहती हैं- ये आपका कर्तव्य है, इसे हैंडिल करें। सिविल सर्जन बीच-बीच में रिश्वत पर रोक लगाने की उनकी हां में हां मिलाती दिख रही हैं। 

More videos

See All