जींद उप-चुनाव में निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल, पहली बार बनेगें पिंक बूथ

जींद उप-चुनाव में एक ऐसा मतदान केंद्र दिखाई देगा जिसमें केवल महिला कर्मचारी ही चुनावी ड्यूटी पर तैनात होंगी। इसके अलावा शहर में एक ऐसा मतदान केंद्र भी होगा जिसमें केवल दिव्यांग कर्मचारी ही चुनावी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। ऐसे मतदान केंद्र को पिंक बूथ का नाम दिया जाएगा। दरअसल निर्वाचन आयोग प्रदेश में पहली बार एक नया प्रयोग जींद उप-चुनाव में करने जा रहा है। इसमें जींद शहर में एक मतदान केंद्र को पिंक बूथ का नाम दिया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री का कहना है कि 28 जनवरी को हो रहे जींद उप-चुनाव में जींद शहर में एक ऐसा पोलिंग बूथ बनाया जाएगा जिसमें केवल महिला कर्मचारी ही चुनावी ड्यूटी देंगी। इसके लिए 10 महिला कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी का खास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों से महिला कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।

More videos

See All