BJP के शत्रु का PM मोदी पर सीधा हमला, कहा- उन्‍होंने कभी नहीं बेची चाय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी चाय नहीं बेची, यह बेकार की बात है। प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं, व्‍यक्ति पूजा है। यह भी कहा कि वे मोदी कैबिनेट में मंत्री इसलिए नहीं बने, क्योंकि लालकृष्ण आडवाणी के कैंप के हैं। अगले राजनीतिक पड़ाव के बारे में कहा- ''हम अभी से क्या बताएं, क्या हमारे दिल में है।'' शत्रुघ्‍न सिन्हा मंगलवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे।

'भाजपा के शत्रु' ने कहा कि राजनीति में कुछ लेने के लिए नहीं आया हूं। इसलिए सच्चाई के साथ सब कहता हूं। भाजपा में परिवारवाद की जगह व्यक्ति पूजा ने ले ली है। लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलती। नोटबंदी ठीक नहीं लगी। बोल दिया कि इसके चलते लोगों को नौकरी चली गई। सिन्हा ने कहा कि एक बार फीडबैक देने के लिए पीएम से मिलना चाहता था। कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष से मिल लीजिए। व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश होता है। मैं देशहित की बात करता हूं।

More videos

See All