सीपी जोशी नए विधानसभा अध्यक्ष बने, बधाई भाषण के दौरान बेनिवाल और राठौड़ में बहस

कांग्रेस विधायक सीपी जोशी बुधवार को राजस्थान विधानसभा के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके नाम का प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजेंद्र राठौड़, महादेव सिंह खंडेला, बलवान पूनियां, कांति प्रसाद एवं राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भी एक-एक कर प्रस्ताव रखे। इसका अनुमोदन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महेश जोशी, आलोक बेनीवाल, बाबू लाल नागर, गिरधारी लाल और हनुमान बेनीवाल ने किया। अध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
सीपी जोशी के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर मुख्यमंत्री गहलोत ने सदन की ओर से उन्हें बधाई दी। गहलोत ने कहा कि सदन से आपका रिश्ता 38 साल पुराना है। सभी पार्टियों ने आपके नाम का प्रस्ताव किया है। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सदन को चलाने में आपका अनुभव काम आएगा।

More videos

See All