श्रममंत्री बोले- सीएम, सिंधिया और दिग्विजय जब चाहेंगे तब भाजपा के 10 विधायक हमारे साथ होंगे

प्रदेश के श्रममंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि जिस दिन मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहेंगे उस दिन भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस के साथ आ जाएंगे। श्रममंत्री ने ये बात गुना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
श्रममंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को गिराने का दावा करने वाले भाजपा नेताओं की हालत खिसियानी बिल्ली जैसी है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव व भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अब दिन में भी सपने देखने लगे हैं। शिवराज सरकार ने प्रदेश का खजाना पूरा खाली कर दिया है। यहां तक कि मजदूरों की योजनाओं का पैसा भी पूर्व सीएम ने अपनी छवि चमकाने पर खर्च कर दिया।

More videos

See All