चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने हरियाणा पहुंचे कलराज, कहा- सभी सीटों पर करेंगे जीत दर्ज

हरियाणा में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक से चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने पहुंच गए हैं। मिश्र ने दावा किया है राज्य में भाजपा सभी दस सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोग आना चाहते हैं, लेकिन पार्टी की विचारधारा और शर्त पर। जो भाजपा की शर्तों के अनुसार नहीं चलते वे चले जाएंगे। भाजपा का लक्ष्य जीत हासिल करना है।
यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कलराज मिश्र ने कहा कि जींद उपचुनाव में कृष्ण मिड्ढा को पूरे विचार-विमर्श के बाद टिकट दिया गया है। वह जीत का दमखम रखते हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल राजकुमार सैनी को पार्टी से बाहर न किए जाने के मुद्दे पर मिश्र ने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक मजबूरियां हैं।

More videos

See All