जींद में बीजेपी को बड़ा झटका, 20 सालों से कई पदों पर रहे राममेहर सांगवान जेजेपी में शामिल

जींद में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां पर पिछले करीब 20 सालों से पार्टी में रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राममेहर सांगवान ने भाजपा को छोड़कर जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राममेहर सांगवान ने युवा हरियाणा को बताया कि वो पिछले 20 सालों से भाजपा को पूरे जज्बे के साथ काम कर रहे थे, वो युवा मोर्चा प्रदेश सचिव, दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, पानीपत,रोहतक,जीन्द,झज्जर,सोनीपत जिलों का युवा मोर्चा प्रभारी, रोहतक उपचुनावों मे किलोई मंडल का चुनाव प्रभारी, 2004 विधान सभा चुनाव में सफीदो विधानसभा का इलैक्शन इंचार्ज, नवमतदाता कार्यकर्ता सम्मेलन का हरियाणा प्रदेश संयोजक, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला प्रभारी कैथल, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक, जिला प्रभारी पंचायती राज प्रकोष्ठ पानीपत व करनाल, 2014 लोकसभा चुनावों प्रभारी पिल्लूखेड़ा मंडल, लोह संघर्ष समिति प्रभारी विधानसभा सफीदो आदि पदों पर रहे हैं।

More videos

See All