सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर , मुख्य सचेतक होंगे महेश जोशी

राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा के अध्यक्ष नाथद्वारा से विधायक सीपी जोशी होंगे। मुख्य सचेतक हवामहल से विधायक महेश जोशी को और उप मुख्य सचेतक नावा से विधायक महेन्द्र चौधरी को बनाया जाएगा। इनके नामों का एलान राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने किया। नाथद्वारा से विधायक जोशी विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है और चुनाव बुधवार को होंगे। इसके बाद ही विधानसभा के मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक के घोषणा होगी। 
 

More videos

See All