कांग्रेस के 'दही-चूड़ा' भोज में जुटे महागठबंधन के दिग्गज, नहीं पहुंच सके मांझी

मकर संक्रांति पर बिहार में दही-चूड़ा का सियासी भोज जमकर चल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस ने सदाकत आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं को भोज दिया। भोज में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, वीआइपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी समेत अन्य नेता पहुंचे हुए हैं।

सदाकत आश्रम में दही-चूड़ा के भोज में पहुंचनेवाल महागठबंधन के दिग्गज नेताओं का स्वागत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया। हालांकि हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी इस महाभोज में नहीं पहुंच सके हैं। उनके बारे में कहा गया है कि वे व्यक्तिगत कारणों से इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं। मांझी के प्रतिनिधि के रूप में हम की ओर से वृष्णि पटेल पहुंचे हुए हैं। 

More videos

See All