सपा-बसपा गठबंधन पर बोले राजनाथ, क्या 2017 का विधानसभा चुनाव भूल गए?

सपा-बसपा गठबंधन पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों पार्टियों को 2017 विधानसभा चुनाव की याद दिलाई। उन्होंने सपा और बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि क्या साल 2017 का विधानसभा चुनाव भूल गए। उन्होंने कहा कि चाहे जितना गठबंधन बनाना हो बना लें, लेकिन भाजपा यूपी में 72 सीटें जीतेगी। साल 2017 विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई थी। समाजवादी पार्टी ने सत्ता खो दी थी। भाजपा को 312 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि सपा को 47 और बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थी।

More videos

See All