कंडेला के ऐतिहासिक चबूतरे से कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज, इनेलो पर बरसे सुरजेवाला

जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने चुनावी प्रचार का श्रीगणेश कर दिया है। आज सुरजेवाला ने अपनी पहली चुनावी जनसभा जींद के ऐतिहासिक गांव कंडेला से शुरु की। यहां पर पहुंचे रणदीप सिंह सुरजेवाला का स्थानीय लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
कंडेला के चबूतरे पर संबोधित करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इनेलो पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि इनेलो और जननायक जनता पार्टी किसानों और गरीबों के विरोध वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि कंडेला में किसानों पर इनेलो ने ही गोलियां चलवाई थी।

More videos

See All