मुहूर्त से पहले ही जदयू का चूड़ा-दही भोज, नेताओं ने कहा-हमारे लिए सब दिन शुभ

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर आज दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है, जो मुहूर्त से पहले ही हो रहा है। इसपर जदयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा है कि हमारे लिए मुहूर्त कोई मायने नहीं रखता, हमारे लिए तो 365 दिन एक समान होता है। उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह शुरू से ही 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति के भोज का आयोजन करते आए हैं, ये सभी जानते हैं। 
आरसीपी सिंह ने कहा कि एनडीए के नेता और कार्यकर्ता एकसाथ हैं और लोकसभा की 40 सीटों पर एनडीए की ही जीत होगी। भोज में बन रहे खाने की तैयारी का जायजा लेते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि ये सिर्फ भोज नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भोज में सभी नेता कार्यकर्ता पहुंचे हैं और सब एक साथ मिलकर चूड़ा-दही खाएंगे।

More videos

See All