पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया कल राजभवन में लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया प्रोटेम स्पीकर होंगे। सोमवार 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे राज्यपाल कल्याण सिंह राजभवन में गुलाबचंद कटारिया को 15वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य पद की शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल सिंह ने कटारिया को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के लिए सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
राज्यपाल सिंह ने पन्द्रहवी विधानसभा में निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए कटारिया के सहयोग के लिए भंवरलाल शर्मा, परसराम मोरदिया और महादेव सिंह को भी नामांकित किया है। आपको बता दें कि कटारिया इस बार आठवीं बार विधायक बने हैं और इस विधानसभा में सबसे सीनियर हैं।

More videos

See All