प्रकाशोत्सव में बोले CM नीतीश, बिहार भले ही गरीब प्रदेश पर मन और विचार से अमीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि यह तो गुरु गोविंद सिंह की कृपा है कि हमलोगों को सेवा का मौका मिला है। गुरु ने हमें फर्ज का एहसास कराया, ऐसे में सेवा हमारा दायित्व है। बिहार गरीब प्रदेश है, लेकिन मन से और विचार से काफी अमीर है। मन और वैचारिक दृष्टि से यह प्रदेश गरीब नहीं हैं। सिख धर्म में त्याग का विशेष महत्व है। सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर ने अपने परिवार का बलिदान कर दिया। इस कारण दशमेश गुरु को सरवंशदानी कहा जाता है।

मुख्यमंत्री दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के 352वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित मुख्य समारोह में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि दुनिया में टकराव से मुक्ति के लिए और मानवता को सुदृढ़ करने के लिए दशमेश गुरु के विचारों से अवगत होना पड़ेगा। नई पीढ़ी को त्याग के संदेश को ठीक ढंग से जानना होगा। शांति का संदेश नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।

More videos

See All