'नीतीश जी, लोकलाज बची है तो जरा सुनिए, गवर्नर सत्यपाल मलिक क्या कह रहे हैं'

 बिहार में बढ़ते अपराध पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा ही नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर के गवर्नर के बहाने जमकर लपेटा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक के बयान के माध्यम से बिहार में बढ़ते अपराध का आईना दिखाया है। बता दें कि इससे पहले सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल थे और उन्होंने बिहार में शिक्षा माफिया पर अंकुश लगाने की कोशिश की थी। साथ ही अपराध पर लगाम लगाने की पहल भी की थी।  

दरअसल जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने राज्य में अपराध के कम होने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा कि इससे ज्यादा कत्ल तो पटना मेें होते हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि पटना में एक दिन में जितने कत्ल होते हैं, उतनी मौतें जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते में होती हैं। यहां पत्थरबाजी बंद हैं। इसी वीडियो को टैग करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लपेटा है। 

More videos

See All