राहुल गांधी जल्द हरियाणा में करेंगे प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, निचले स्तर पर भी होंगी नियुक्तियां- हुड्डा

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी को पत्र लिखा गया है और जल्द ही प्रदेश में नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा ताकि निचले स्तर पर भी संगठन को मजबूत किया जा सके। अशोक तवर को भी आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक और जिला स्तर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति ना होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजा हुआ है ताकि जल्द से जल्द कांग्रेस पदाधिकारियों की जिला और ब्लॉक स्तर पर नियुक्ति हो सके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करेंगे ताकि नीचे से पार्टी को मजबूत किया जा सके।

More videos

See All