सुरजेवाला बोले- बुरे दिनों में भी रहा कांग्रेस के साथ, नेतृत्‍व का हर आदेश माना

जींद उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा मैंने कांग्रेस नेतृत्‍व के आदेश का हमेशा पालन किया। बुरे दिन में भी पार्टी के साथ रहा। कांग्रेस हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में 80 सीटें जीतेगी। जींद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मनोहर सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। अब जींद व कैथल प्रदेश की राजनीति के सिरमौर बनेंगे।
सुरजेवाला यहां कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जब भी कांग्रेस के बुरे दिन आए हैं, वह हमेशा पार्टी के लिए खड़े रहे। 10 साल के कांग्रेस के कार्यकाल में उन्होंने कैथल, पूंडरी, कलायत, ब्राह्मणीवाला, सौंगरी गुलियाणा, जींद आंदोलन में पार्टी के संकट के समय किए अपने कार्य को याद दिलाया।

More videos

See All