सपा-बसपा गठबंधन पर कांग्रेस ने कहा उत्तर प्रदेश में हमें नजरअंदाज करना 'खतरनाक भूल'

 उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने की खातिर गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस से मोर्चा खोल दिया है। इस गठबंधन पर कांग्रेस ने साफ कहा है कि सपा-बसपा उत्तर प्रदेश में हमें नजरअंदाज कर बड़ी भूल कर रही हैं।
कांग्रेस ने बसपा प्रमुख मायावती के साथ अखिलेश यादव से कहा है कि कांग्रेस पार्टी की अनदेखी करना खतरनाक गलती हो सकती है। पहले माना जा रहा था कि इस गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल किया जाएगा। सपा-बसपा तो प्रदेश में कांग्रेस व रालोद को दो-दो सीट देने को राजी थीं। ऐसे में कांग्रेस का किसी की कीमत पर इनके साथ आना तय नहीं था। कांग्रेस से कहा है कि समान विचार वाली सभी पार्टियों का उद्देश्य कांग्रेस की तरह यही है कि इस देश से कुशासन हटाया जाए, तानाशाही को हटाया जाए. यह सबका समान उद्देश्य है। सपा व बसपा इससे अलग होकर भाजपा की मदद ही करेंगे।

More videos

See All