इनेलो के गढ़ को तोड़कर जींद में जितेगी कांग्रेस पार्टी- दीपेंद्र हुड्डा

इंडियन नेशनल लोकदल का गढ़ तोड़कर जींद में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। रोहतक के सांसद दीपेंदर  हुडा ने बहादुरगढ में ये बात कही है। दीपेंद्र ने कहा कि जींद के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है आने वाले चुनावों को देखते हुए। इसलिए  कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को जीतकर प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।
दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बांटने और भाई को भाई से लड़ाने के अलावा विकास का कोई काम नही किया।भाजपा के रणदीप सुरजेवाला को जींद में फंसाने के बयान के सवाल पर दीपेंदर ने कहा भाजपा ने सिर्फ शिगूफे छोड़ने के अलावा किया ही क्या हैं।

More videos

See All