बसपा मुखिया मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश का लंबे समय तक बसपा-सपा गठबंधन चलाने का वादा

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने होटल ताज में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मायावती ने इस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नींद उड़ाने वाला बताया।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माहौल बेहद भयावह है।
अखिलेश यादव और मायावती दोनों ने साथ आने के संकेत काफी पहले से देना शुरू कर दिया था। इस जोड़ी का फॉर्मूला उत्तर प्रदेश में लोकसभा के उप चुनाव में चल निकला। लोकसभा चुनाव में डंका बजाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उप चुनाव में अपनी सभी सीट गंवा दी। सबसे बड़ा झटका को इनको गोरखपुर में लगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में भाजपा ने सीट गंवा दी। फूलपुर में आजादी के बाद से पहली बार भाजपा का खाता खुला था, लेकिन पार्टी इसको बरकरार नहीं रख सकी। कैराना लोकसभा के साथ बिजनौर में नूरपुर विधानसभा उप चुनाव भी भाजपा ने गंवा दिया।

More videos

See All