वसुंधरा राजे दिल्ली जाएं या लंदन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता: हनुमान बेनीवाल

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेता प्रतिपक्ष के चुनाव से पहले राजे को दी गई नई जिम्मेदारी को राजस्थान भाजपा में बड़े बदलावों की शुरूआत माना जा रहा है। राजे को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और विधायक हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान आया है। बेनीवाल का कहना है कि वसुंधरा राजे को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है बल्कि उनको राजस्थान की राजनीति से निकालकर फेंकने का काम किया है।
बेनीवाल ने कहा कि अगर यह काम भाजपा नेतृत्व विधानसभा चुनावों से पहले कर देता और राजे को सीएम पद से हटा देते तो आज राजस्थान के अंदर स्थिति दूसरी होती। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 5 साल तक संरक्षण देते रहे। यह सब मिलाजुली का खेल है। अब वसुंधरा राजे दिल्ली जाएं, लंदन जाएं या कहीं और लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी।

More videos

See All