बसपा प्रत्याशी जगत बोले- पत्थर का जवाब एके-47 से देता हूं, आ जाओ...सबको पेटीपैक कर दूंगा

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे और रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी जगत सिंह का विवादित बयान सामने आया है। शुक्रवार को रामगढ़ में एक चुनाव प्रचार सभा को संबोधित करते हुए जगत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बारे में कहा-आ जाओ, सबको पेटी पैक करके भेजूंगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में जगत सिंह भीड़ के बीच यह कह रहे हैं कि गोली चली तो पहली गोली उनके सीने पर लगेगी। मैं पीछे नहीं हटूंगा, पत्थर भी फेंका गया तो मैं जवाब एके-47 से देता हूं। वीडियो को लेकर जगत सिंह ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह वीडियो जगत सिंह के नामांकन भरने के दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का बताया जा रहा है। 

More videos

See All