‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म हुई रिलीज, पंजाब में यूथ कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर शुक्रवार को रिलीज हुई। इस दौरान पंजाब के अलग-अलग शहरों में फिल्म का विरोध भी हुआ। लुधियाना में यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने पवेलियन मॉल के बाहर फिल्म को रोकने के लिए प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बावजूद फिल्म का शो सामान्य दिनों की तरह चला।
शहर के सभी मॉल में फिल्म देखने के लिए लोग उमड़े। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी मॉल के आगे सुरक्षा पहरा लगा दिया है। 

More videos

See All