बोधगया से पहले राजगीर पहुंचे CM नीतीश, गुरुद्वारा में टेका मत्था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड में गुरु नानक देव जी की संगत में मत्था टेका। इसके साथ ही उन्‍होंने 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरुद्वारे का शिलान्यास भी किया। गुरुद्वारे का शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस क्रम में गुरूनानक शीतल कुण्ड के उपरी तल्ले पर महाराज जी के प्रकाश स्थान के दर्शन भी किए तथा अखंड पाठ के बाद अरदास में गुरुनानक सेवक जत्था के साथ शामिल हुए। इसके बाद अब वो बोधगया जाएंगे। वे बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्‍सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

More videos

See All