रमन सिंह पर भूपेश बघेल का पलटवार- जिसे मौत का डर नहीं वो सीबीआई से क्या डरेगा

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आरोप पर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि जो मौत से नहीं डरता वो सीबीआई से भला क्या डरेगा। प्रदेश में बिना रोक-टोक सीबीआई के प्रवेश पर बैन को लेकर रमन सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री सीबीआई से काफी डरे हुए हैं। सीबीआई का नाम सुनकर रात और दिन में शायद उन्हें उनका ख्याल आता है। इसलिए उसे राज्य में आने पर प्रतिबंधित कर रहे हैं। 
राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी कुछ भी कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई चीफ को बहाल कर दिया। एक दिन कुर्सी पर वे बैठ भी गए उसके बाद तुरंत हटा दिया गया। इतना डर क्यों गए हैं उस अधिकारी से। केंद्र सरकार सीबीआई की विश्वसनीयता को कमजोर करने में लगी हुई है। ये देश के लिए खतरनाक स्थिति है।

More videos

See All