कन्नौज की चौपाल में अखिलेश ने कहा लोकसभा चुनाव का नारा होगा 'हमारा काम बोलता है भाजपा का धोखा'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज इत्रनगरी कन्नौज में चौपाल में लोगों को संबोधित किया। उनके साथ कन्नौज की सांसद डिंपल यादव तथा पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा भी थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों को अब अफवाह फैलाने वालों से सावधान होने की जरूरत है। हम लोग इन अफवाह फैलाने यानी भाजपा के लोगों से बच के रहना होगा। मेरा तो इतना ही कहना है कि अगर हमको उन्नति करनी है तो जाति-पात की बात को छोडऩा होगा। भाजपा सरकार लोगों को हर स्तर पर गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो प्रदेश में शराब को बढावा देने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि कल लखनऊ में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस होगी। हमारे साथ आने पर भाजपा के साथ कांग्रेस के अंदर भी काफी भय है।
बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन पर उठ रहे सवालों के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई है। अब हम भी गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। चौपाल में सीबीआई पूछताछ पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीबीआई को जो कुछ भी पूछना है वह चुनाव के बाद पूछे। 

More videos

See All