वर्तमान सरकार में मेरिट पर मिली नौकरियां : सर्राफ

पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि जनहित में कराए विकास कार्य एवं मेरिट के आधार पर युवाओं को उपलब्ध करवाई नौकरी को आधार बनाकर हम जनता के बीच जाएंगे। जनता को यह भी बताएंगे कि उनकी ही सरकार ने पहली बार मैरिट के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाए हैं और भविष्य में भी मेरिट को ही आगे रखकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने जींद उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है।
घनश्याम सर्राफ बुधवार को बागकोठी स्थित अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारी व वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष तंवर को विवेकानंद मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के पहले 3 मंडल थे। अब इनकी संख्या चार हो गई है। भिवानी जोनपाल मंडल के अध्यक्ष पद पर गांव हालवास निवासी अजय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More videos

See All