राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं, कांग्रेस के सारे आरोप झूठे साबित हुए : अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं है, कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा साबित कर दिया है। अमित शाह रविवार को सिलवासा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है, लेकिन देश की जनता सब जानती है। देशवासी कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। 

More videos

See All