राफेल सौदे को लेकर उठे सवाल पर चुप्पी साध गए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा

भाजपा ने आज राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिना वजह बयानबाजी करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके पास कोई दमदार तथ्य नहीं है। अगर दमदार सबूत होता तो वह सदन के पटल पर रखते। उन्हें लगता है कि जो वह कर रहे हैं वही सही है जबकि ऐसा नहीं है। हालांकि भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री इस सवाल पर चुप्पी साधे दिखे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी सही नहीं हैं, भारत की रक्षामंत्री सही नहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति सही नहीं, तो सही कौन है वह यह बता दें। कहा कि राफेल विमान सौदे पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं। यह बात देश की जनता भी जानती है। भाजपा के लिए केवल अब एक मुद्दा है, वह देश का विकास है।

More videos

See All