आयोग का ही पलायन नहीं रोक पाई उत्तराखंड सरकार: धस्माना

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने का डंका पीटने वाली भाजपा सरकार ने खुद बनाए गए पलायन आयोग का पलायन करा दिया।
उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित किया। बताया कि भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी से लगभग एक दर्जन मंडलीय कार्यालय देहरादून व अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। 
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन के कारणों व पलायन रोकने व समाधान खोजने के लिए गठित पलायन आयोग का मुख्यालय पौड़ी से देहरादून के सहस्रधारा में शिफ्ट कर कर दिया गया है। 

More videos

See All