2022 तक हर देशवासी के सिर पर होगी पक्की छत: मोदी

 मंडल डैम सहित छह अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखने पलामू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रघुवर दास को ऊर्जावान मुख्यमंत्री कहकर सम्बोधन किया। कहा आपसब इस विकास यात्रा के भागीदार। 2019 की यात्रा शुरू है। नीलाम्बर पीताम्बर की भूमि को नमन करते। पीएम आवास योजना के 25 हजार लाभार्थी को बधाई। घर पक्का होता है तो संकल्प भी पक्का होता है। किसानों से जुड़ी साढेतीन हजार करोड़ की योजना का शिलान्यास का मौका है। लागत कम तो खेती का फायदा। तीन लाख लोगों को पीने के पानी का भी फायदा होगा। पहले की सरकारों ने क्या किया मंडल डैम योजना गवाही दे रही।
1973 में फाइलें चली, लटकती रही लटकती रही। क्या किसी बांध परियोजना में आधी शताब्दी लगनी चाहिए। किसानों के से ठगी और आपराधिक लापरवाही हुई है। 20 करोड़ की योजना की लागत 80 गुना बढ़ गई। वो किसानों, जनता, बिहार, झारखण्ड के गुनहगार। ऐसे लोगों के खिलाफ लडऩा चाहिए या नही। वे किसानों को वोटबैंक समझते थे। हमारे लिए अन्नदाता हैं। इतने सालों से लटकना छोटी बात नही।तब बिहार झारखण्ड की एक ही सरकार थी। काम नहीं किया। 

More videos

See All