झारखंड में मंडल डैम का विरोध, कांग्रेस की पदयात्रा को पुलिस ने रोका, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी हिरासत में

मंडल डैम के विस्थापित दस गांव के लोगों को मुआवजा देने और मंडल डैम से बिहार को पानी देने के खिलाफ कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा पर निकले। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण पूर्व मंत्री की पदयात्रा सफल नहीं हो सकी।
केएन त्रिपाठी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को डालटनगंज स्थित अपने आवास से मंडल डैम जाने के लिए 58 किमी लंबी पदयात्रा शुरू की। पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ मंडल डैम जाने के लिए बढ़ रहे थे, इसी क्रम में पुलिस ने केचकी वन विभाग के चेकपोस्ट के समीप आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों ने आंदोलनात्मक रुख अपनाकर दो घंटे तक डालटनगंज-बरवाडीह सड़क जाम कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने जामकर्ताओं को यहां से खदेड़ा तो पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बरवाडीह के सिंचाई विभाग के डाकबंगला के पास पहुंच कर सड़क जाम कर दी। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर थाने ले गई। 

More videos

See All