टोल प्लाजा पर भाजपा विधायक की दबंगई, बस का टोल मांगने पर जड़ दिए तमाचे

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सूबे के आगरा आ रहे हैं। उनके आने से एक रात पहले भाजपा विधायक की खुली गुंडई की घटना शुक्रवार को आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर देखी गई।
गुरुवार देर रात दरियाबाद, बाराबंकी के विधायक सतीश शर्मा लखनऊ से करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित होने वाले अयोध्या महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। विधायक के दल में चार कार और एक बस शामिल थी। फतेहाबाद टोल प्लाजा पर विधायक ने सभी वाहनों को बिना टोल निकालने की बात कही। उन्होंने सांसद फैजाबाद लल्लू सिंह का पत्र दिखाकर वाहनों को निश्शुल्क निकाले जाने को कहा।  टोल कर्मियों ने चारों कारों को तो निश्शुल्क जाने दिया लेकिन बस के लिए टोल मांगा।
इस पर विधायक और टोलकर्मियों में कहासुनी हो गई। इतनी ही देर में कार्यकर्ताओं ने टोल पर लगा बैरियर बूम तोड़ दिया। अभी रार थमी नहीं थी। विधायक ने सारी हदें पार करते हुए टोलकर्मियों के साथ मारपीट कर दी।
बता दें कि विधायक अपने दल के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र दिल्ली में चार, पांच और छह जनवरी को आयोजित हो रहे अयोध्या महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ फैजाबाद सांसद का पत्र भी था जिसमें बस संख्या के साथ बस को किसी तरह की असुविधा न हो ये भी लिखा गया था।

More videos

See All