झारखंड में पाला बदलने वाले नेताओं का नया पता 'कांग्रेस'

 झारखंड में हाशिये पर चल रही कांग्रेस ने दूसरे दलों के नेताओं के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। पार्टी मान रही है कि वाकई उनके अच्छे दिन आ गए हैं। दरअसल, राज्य में मौका देखकर पाला बदलने वाले नेताओं का नया पता कांग्रेस बन रही है। ऐसे मौसमी नेताओं को गले लगाने में कांग्रेस उदार भी है, क्योंकि उसे इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता कि पार्टी ज्वाइन करने वालों की छवि कैसी है? इस बाबत भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव मधु कोड़ा का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि कांग्रेस का इतिहास ही देश के साथ धोखाधड़ी का है। इन्हें हर हाल में सत्ता चाहिए।
वैसे घोटाले को लेकर कुख्यात मधु कोड़ा को कांग्रेस में सहज ही एंट्री मिल गई। उनकी पत्नी गीता कोड़ा के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक विधायक मिल गया। अरसे से राजनीतिक ठौर ढूंढ रहे जलेश्वर महतो ने भी कांग्रेस में नया ठौर ढूंढा है। हालांकि जलेश्वर महतो कोयलांचल के इलाके में प्रभाव रखते हैं और पूर्ववर्ती सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। वे जदयू की झारखंड इकाई के अध्यक्ष थे।

More videos

See All