सुनील कुमार कुजूर छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव नियुक्त, कल्लूरी की हुई वापसी

कांग्रेस पार्टी की राज्य में सरकार आते ही बड़े फेरबदल का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव पद सहित आईपीएस स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुनील कुमार कुजूर को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें अजय सिंह की जगह पर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि अजय सिंह फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन 13 महीने पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया है। सिंह अब राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष होंगे। वह राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं तथा जनवरी 2018 से राज्य के मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे।
 

More videos

See All