मुख्यमंत्री-गृहमंत्री के जिले में हर तीसरे दिन दुष्कर्म, लूट-हत्या और धोखाधड़ी के मामले 10% बढ़े

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जिले में हर तीसरे दिन दुष्कर्म होता है। वहीं लूट, हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में 10 फीसदी इजाफा हुआ है। खुद पुलिस विभाग के आंकड़े इस बात को बयान कर रहे हैं। हालांकि यह आंकड़े पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के हैं, लेकिन अब बड़ी चुनौती के रूप में सामने आए हैं। 
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जिले में हत्या, लूट, अपहरण, धोखाधड़ी और बलवा के मामले में वर्ष 2016 की तुलना में बढ़े हैं। वर्ष 2018 में 148 मामले दुष्कर्म के आए हैं। पाक्सो एक्ट के भी मामले आए हैं, लेकिन जारी रिकार्ड में शून्य बताया जा रहा है।

More videos

See All