राहुल की मीडिया टीम में हरियाणा से छोक्कर और धन्तौड़ी

नेशनल मीडिया पर भाजपा से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस के मीडिया विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर सात मीडिया पेनलिस्ट नियुक्त किए हैं। इनमें दो – संजय छोक्कर और अनिल धन्तौड़ी हरियाणा से हैं। मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति के बाद इनकी नियुक्ति की गई है।
संजय छोक्कर मूल रूप से समालखा के रहने वाले हैं। वे युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं और समालखा हलके से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे अनिल धन्तौड़ी शाहाबाद मारकंडा से 2009 में विधायक चुने गए थे। इन दोनों ही नेताओं को रणदीप सुरजेवाला के करीब माना जाता है। इसी तरह से डॉ़ शम्मा मोहम्मद, ऐश्वर्या महादेव, आदिल भौपारिया, अमन पंवार व सजरिता लेटपहलाग को भी नेशनल मीडिया पेनलिस्ट नियुक्त किया गया है।

More videos

See All