पुलिस के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना बना रहे हैं सीएम खट्टर- नवीन जयहिंद

आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर अपने विभाग के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि खट्टर साहब पुलिस के कंधे पर बंदूक रख कर गोली चला रहे है | खुद पुलिस का कहना कि उन्हें भी नही पता कि हरपाल को क्यों उठाया गया , उन पर ऊपर से दबाव आया था उसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए | जयहिन्द ने कहा, हम  भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक़उल्ला खान और नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को मानने वाले है।  हम यमराज से नही डरते खट्टर राज से क्या डरेंगे|
जयहिंद के कहा कि सरकारी वकील हरपाल क्रांति के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाए इसलिए कोर्ट ने क्रांति को तुरंत जमानत देने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जज साहब ने सरकारी वकील को गलत धारा लगाने के लिए फटकार भी लगाई है ।अपने तानाशाही रवैये से सोशल मिडिया में आम लोगों की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रहे है | जिस तरह कि ओछी मानसिकता के साथ मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हिटलरी रवैया अपना कर गिरफ्तार किया है उससे आम आदमी का मनोबल बढ़ेगा न कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता झुकेगा और  डरेगा | हम सरकार को इसी तरह से एक्सपोज करते रहेंगे|
 

More videos

See All