केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- सीटों की कोई लड़ाई नहीं, दिक्कत उप्र भाजपा से है

भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (एस) के बीच बढ़ती दूरियों के बीच केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा है कि सारी दिक्कत भाजपा की उप्र इकाई से है। लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल ने गाजीपुर और बनारस में पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था। इससे पहले भी इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर रहा है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा- '' उन्हें उप्र भाजपा से शिकायत है। जो भी मसला है, उसको पार्टी के अध्यक्ष विस्तारपूर्वक रख चुके हैं।  इससे ज्यादा मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उनकी बातों से मैं सहमत हूं। पार्टी का पक्ष रख चुके हैं। हम केंद्रीय नेतृत्व से उम्मीद करते हैं कि जो भी समस्याएं हैं उसे जल्द हल किया जाए। हमारी जो समस्या है उत्तर प्रदेश भाजपा से है। इस बात को हमने स्प्ष्ट रूप से रख दिया है। अच्छे की उम्मीद करनी चाहिए।''

More videos

See All