'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बढ़ा विवाद, मध्यप्रदेश मे कांग्रेस सरकार ने लगाई रोक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस और सिंह इस मामले पर चुप्पी साझे हुए हैं। वहीं भाजपा फिल्म को अपना पूरा समर्थन दे रही है। इसके लिए भाजपा ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है। विवादों के बीच कांग्रेस शासित राज्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में भी फिल्मों पर रोक लग सकती है। कांग्रेस ने फिल्म से किनारा किया है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी यूपीए कार्यकाल पर आधारित है। पूरी फिल्म सिंह के मीडया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। किताब 2014 में प्रकाशित हुई थी।

More videos

See All