बिहार में गठबंधन के लिए मुश्किल है लोजपा की अनदेखी

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पहले निकले। रालोसपा अभी निकली।  लोजपा दुविधा में है। फर्क है। पहले निकले दोनों को मनाया नहीं गया। लोजपा को मनाया जा रहा है। दोनों के बाहर जाने की बुनियाद विधानसभा के पिछले चुनाव में ही पड़ गई थी।
 2014 के लोकसभा चुनाव का मोदी फैक्टर 17 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में बेअसर हो गया था। तभी भाजपा ने हिसाब किया कि इन सबकी तुलना में जदयू की पुरानी दोस्ती ही उसके समीकरण में ठीक है। गौर कीजिए। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही नीतीश से दोस्ती की संभावना की तलाश होने लगी।

More videos

See All