भाजपा विधायक ने महिला एसडीएम को हड़काया, कहा- आपको मेरे ताकत का एहसास नहीं

ताजनगरी आगरा में ठंड के मौसम में कल जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के बीच तीखी झड़प के बाद गरमी बढ़ गई। यहां पर तहसील में भाजपा विधायक और एसडीएम में नोकझोंक के बाद माहौल गरमा गया। महिला एसडीएम ने विधायक चौधरी उदयभान सिंह पर अनैतिक काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में विधायक उप जिलाधिकारी (एसडीएम) किरावली गरिमा सिंह पर सत्ता का रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं। किरावली में किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उदयभान सिंह किसानों से बातचीत के लिए उनके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और अचानक एसडीएम को डांटने लगे। विधायक ने किरावली तहसील की महिला एसडीएम को भरी सभा में खरीखोटी सुनाई। विधायक ने महिला एसडीएम को नौकर बताते हुए कहा कि क्या आपको नहीं पता मैं एक विधायक हूं।

More videos

See All