सीएम को होना होगा और अधिक व्यवहार कुशल: लक्ष्मण गिलुवा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास को और अधिक व्यवहार कुशल होना होगा। निस्संदेह रघुवर सरकार काफी अच्छा काम कर रही है, कार्यकर्ताओं में जो थोड़ी बहुत नाराजगी है, उसे दूर कर लिया जाएगा। कार्यकर्ता को हम वेतन नहीं देते।

वह हमसे अच्छा और मीठा व्यवहार खोजता है। ऐसे भी किसी परिवार के मुखिया को व्यवहार कुशल होना ही चाहिए। व्यवहार और मिठास की बदौलत कार्यकर्ता आग में कूदने को तैयार हो जाता है। कुएं में कूद जाता है। लक्ष्मण गिलुवा रविवार को दैनिक जागरण के चक्रधरपुर कार्यालय में जागरण से खास बातचीत कर रहे थे।
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से झारखंड में संगठन और सरकार के सबक के सवाल पर उन्होंने कहा कि चाहे राष्ट्रीय हो या क्षेत्रीय दल, कार्यकर्ता को ऊर्जावान बनाना और जनता व कार्यकर्ता कैसे खुश रहें इसको उच्च प्राथमिकता पर रखना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन और सरकार में कोई दूरी नहीं है। सरकार अच्छा काम कर रही है।

More videos

See All