भाजपा बोली, दिल्‍ली की जनता को छोड़ हरियाणा में सपने बेच रहे केजरीवाल

हरियाणा में सक्रिय आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने हमला बोला है। केजरीवाल हरियाणा में लगातार स्कूल-अस्पताल रैलियां कर रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल दिल्‍ली की जनता को बेसहारा छोड़कर हरियाणा में सपने बेच रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि दिल्ली की जनता के बेसहारा छोड़कर आम आदमी पार्टी के नेता हरियाणा में सपने बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैैं। यह दिल्‍ली की जनता के साथ धोखा है। केजरीवाल हरियाणा के लोगों को भी धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

More videos

See All