सुप्रीम कोर्ट में राफेल पर बेनकाब हुआ कांग्रेसी प्रपंच : स्मृति ईरानी

राफेल जेट विमान खरीद सौदे में कथित धांधली का आरोप लगा रही कांग्रेस को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की चुनौती दी है। सोमवार को कोलकाता में स्मृति ईरानी ने भाजपा मुख्यालय पर इस मुद्दे पर बात की।
इस दौरान उन्होंने राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर झूठ और प्रपंच फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ इस तरह से खिलवाड़ किया जाना चिंताजनक है। स्मृति ईरानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के मनगढ़ंत प्रपंच को बेनकाब कर दिया है।

ईरानी ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राफेल की कीमत से लेकर इसके सौदे तक में कहीं ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं दिखी है जिस पर सवाल उठाया जा सके। इस आदेश ने देशभर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा फैलाए गए झूठ को जनता के सामने बेनकाब किया है।

More videos

See All