शाहनवाज हुसैन ने राफेल मुद्दे पर संसद में चर्चा की कांग्रेस को दी चुनौती

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राफेल सौदे के मुद्दे पर कांग्रेस को संसद में चर्चा कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा तैयार है। हुसैन सोमवार को सिलीगुड़ी में यहां एक होटल में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया है। कांग्रेस ने पूरे देश को गुमराह किया। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उसने कभी भी गर्वनेंट टू गवर्नमेंट रक्षा सौदा नहीं किया। बिचौलियों के जरिए रक्षा सौदा करती थी। उसे उम्मीद थी कि आगे भी जो सरकार आएगी, वह कांग्रेस के पथ पर चलकर बिचौलियों के ही माध्यम से रक्षा सौदा करेगी। यह कांग्रेस का भ्रम है। नरेंद्र मोदी की सरकार है. जो कहते हैं कि न खाएंगे, न खाने देंगे। 

More videos

See All