नड्डा ने पूछा, राहुल गांधी ने राफेल डील पर क्या देश के दुश्मनों से सूचना ली है

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता को जो झूठ बता रहे हैं, उस मामले में उन्हें अपना सोर्स ऑफ इंफॉरमेशन बताना चाहिए। नड्डा ने पूछा कि इस डील पर राहुल गांधी ने क्या देश के दुश्मनों से सूचना ली है। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान नड्डा ने कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह किया। देश व देश की सेना का अपमान किया। सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार के पक्ष में ही फ़ैसला दिया है और उसमें सब कुछ सही पाया गया। उन्होंने बताया कि देश हित के लिए कुछ चीजें छुपा कर रखी गई थी। जिसको कोर्ट ने सही पाया।

More videos

See All